चुनाव से पहले किसानों को लेकर यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है सीएम योगी के छह महत्वपूर्ण फैसले


यूपी के किसानों के लिए योगी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने एक तरह से किसानों को बड़ी सौगात दी है। इससे किसानों को मुकदमे से लेकर बिजली तक का फायदा मिलने वाला है। सीएम योगी ने इसके अलावा फसलों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने यूपी के किसानों को बड़ी सौगातें दी हैं। सीएम योगी ने फैसला लेते हुए कहा कि गन्न पेराई के नए सत्र से पहले पिछला सारा भुगतान करा दिया जाएगा।
गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी होगी। सभी संबंधित स्टेक होल्डर्स से संवाद कर इसके लिए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने के कारण किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। जुर्माना वापसी पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बिजली कनेक्शन को लेकर सीएम योगी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाए के कारण एक भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के पुराने बिजली बिल बकाए पर ब्याज नहीं देना पड़े, इसके लिए ओटीएस स्कीम भी लाई जाएगी।
गन्ना किसानों के लिए सीएम योगी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में 20 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू हो जाएंगी। बाकी बची चीनी मिलें भी 25 अक्टूबर से चालू की जाएंगी। पूर्वी यूपी की चीनी मिलों का संचालन नवंबर के पहले सप्ताह में प्रारंभ हो जाएगा। सीएम योगी के इन महत्वपूर्ण फैसलों से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस