ममता, प्रेम एवं करुणा की प्रतिमूर्ति थीं मदर टेरेसा: संजय राय




जौनपुर।वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय परिसर में संत मदर टेरेसा का जन्म दिवस उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके धूमधाम से मनाया गया।
वित्त अधिकारी संजय राय ने कहा कि संत मदर टेरेसा ममता, करुणा एवं सेवा की प्रतिपूर्ति थीं। उन्होंने भारतीयों के साथ- साथ पूरी दुनिया के गरीबों, मजदूरों, बीमारों  की जो सेवा की है वह मानवता की सबसे बड़ी मिशाल हैं। परीक्षा नियंत्रक वी. एन. सिंह ने कहा की मानवता की सच्ची सेवा के कारण मदर टेरेसा को नोबल पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने कहा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करके गरीबों, असहायों की सेवा के कारण ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने मदर टेरेसा पर कविता, "हे मां मदर टेरेसा, दिल हो सबका तेरे जैसा" सुनाई।
 इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार बिंद, डॉ. अंसार खान, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ.अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, सुमित सिंह, संदीप यादव, कार्यालय सहायक शारदानंद उपाध्याय, कयामुद्दीन खान आदि ने भी मदर टेरेसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस