योगी सरकार आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए इन जिलो में एटीएस ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बड़ी पहल की है। यूपी में पुलिस की विशेष शाखा एटीएस की 12 नई इकाइयों को स्थापित किए जाने को मंजूरी दे दी है। एटीएस को और मजबूत बनाया जा सके। इसके लिए प्रस्ताव भी सीएम योगी ने मांगा है। कहा है कि एटीएस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाए। उन्होंने मीरजापुर सहित दस जनपद के एसपी से प्रशासन से मिलकर शाखा खोलने के लिए जमीन चिन्हित कर उसका प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है, जिससे जल्द एटीएस इकाई और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया सके।
इन जिलों में बनेगा एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर
प्रदेश में 12 संवेदनशील जिलों मेरठ, अलीगढ़ , ग्रेटर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट), आजमगढ़ (निकट एयरपोर्ट), कानपुर , सोनभद्र, मीरजापुर , श्रावस्ती, बहराइच और सहारनपुर के देवबंद, वाराणसी व झांसी में एटीएस इकाई और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। जमीन उपलब्ध कराने व भवन निर्माण के लिए संबंधित जिलों को आदेश दे दिया गया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और झांसी में एटीएस इकाई की स्थापना के लिए जल्द ही भूमि आवंटन होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ