37 लाख रुपए का सोना चड्ढी में छिपा कर ले जा रहा तश्कर हुआ गिरफ्तार, अब पुलिस कर रही है पूछताछ


कीमती धातुओं की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नए मामले में दुबई और रियाद से तस्करी का सोना लेकर लखनऊ पहुंचे दो यात्रियों को कस्टम की टीम ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है। तलाशी में एक के अंडरवियर के लास्टिक में पीले रंग की पॉलीथिन में करके सोना सिला हुआ पाया गया। दूसरा तस्कर जीन्स की जेब में सोने के बिस्किट छुपा रखे थे। कस्टम अधिकारी निहारिका लाखा के मुताबिक दुबई से आने वाली फ्लाइट संख्या एफजेड 433 से उतरे एक यात्री की स्कैनिंग की गई तो डिटेक्टर ने अलार्म किया। इसपर उसे अराइवल काउंटर से अलग लाकर तलाशी ली गयी। उसके अंडरवियर के लास्टिक में सोने की पतली पट्टी बनाकर पेस्ट किया गया था। सोने को कब्जे में लेकर वजन किया गया तो 306 ग्राम मिला। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14 लाख 97 हजार 920 रुपये है। 
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सऊदी की राजधानी रियाद से आई फ्लाइट जी8 6006 के यात्रियों की तलाशी चल रही थी। एक युवक को स्कैन किया गया तो उसके जीन्स में अंदर की तरफ बने जेब में सोने के बिस्किट मिले। जीन्स की जेब में बेखौफ ला रहा था सोने के बिस्किट: फोटो- सोशल मीडिया 37 लाख 71 हजार 206 रुपए कीमत है सोने की तस्करों ने कुछ बिस्किट अंडरवियर में भी रखे गए थे। इसे कब्जे में लेकर तौल हुई तो 699.84 ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत 37 लाख 71 हजार 206 रुपए है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों सेअभी पूछताछ चल रही है। सोना उन्हें कहां पहुंचना था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस