मनोज मौर्य बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव,जिले में हुआ स्वागत


जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा की बैठक गुरूवार को नगर के मियांपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जहां मनोज मौर्य को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी। इस मौके पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत समाजवादी ने कहा कि श्री मौर्य को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि द्वारा श्री मौर्य को प्रदेश सचिव बनाकर जो निर्णय लिया गया है, उससे ईमानदार एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलन्द है। शिवजीत समाजवादी ने आगे कहा कि इसका दूरगामी परिणाम अच्छा होगा जिससे मौर्य सहित पिछड़े समाज के लोग मजबूती से समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे। इससे 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने में कामयाबी मिलेगी। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि आगामी 25 अगस्त को समाजवादी युवजन सभा का सम्मेलन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश आयेंगे जहां नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनोज मौर्य का स्वागत भी किया जायेगा। बैठक में युवजन सभी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस