कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई


जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के भलुवाही गांव में हर घर जाकर रास्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के संदेश को लोगो तक पहुचाया ।न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेश बिंद के नेतृत्व में भलुवाही न्याय पंचायत में प्रभात फेरी करके संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्म दिवस मनाया गया।
 युथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने  कहा कि आज राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं की आम आवाम चाहे दलित हो किसान हो आगड़ा हो पिछड़ा हो सब की आवाज को श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उठाया जाएगा । उत्तर प्रदेश के हर गांव में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, और लोगों का जो अपार समर्थन मिल रहा है ,उससे यह तय हो गया है कि 2022  कांग्रेस पार्टी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है ।
उक्त अवसर पर सृजन सिंह ,सत्यम श्रीवस्तव , राज यादव , बबलू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस