निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरने की खबर पर हड़कंप, गुणवत्ता पर उठे सवाल


जौनपुर। जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बन कर पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका लेकिन आज उसका छज्जा गिरने से उसके निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह जरूर लग गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी जब भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गये लगातार कार्यदायी संस्था को अच्छी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश देते रहे लेकिन आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरने से कार्यदाई संस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अधिकारियों के लाख हिदायतों के बाद भी कार्यदाई संस्था के सेहत पर असर क्यों नहीं हुआ। आखिर इसके लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी?
मिली खबर के अनुसार छज्जा गिरने से किसी तरह की जन हांनि तो नहीं हुई है। खबर वायरल होते ही जिम्मेदार जनों में हड़कंप मच गया है। निर्माण में लगने वाले मशाले पर सवाल उठने लगे है। घटना के समय मौके पर खासकर श्रमिको के बीच अफरा तफरी मच गयी थी। बताया जा रहा है कि छज्जा पर स्लैब के नीचे लगे सपोर्ट कमजोर थे इसी वजह से छज्जा गिर गया है। लेकिन यदि गुणवत्ता अच्छी होती तो कमजोर सपोर्ट के बाद भी नहीं गिरता ऐसा वहां के श्रमिक दबी जुबान से कह रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस