पीयू का दीक्षांत समारोह होगा 10 दिसंबर को बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को निर्धारित किया गया है। इस संबंध में कुल 47 समितियां गठित की गई है।उन्होंने कमेटी के सभी संयोजकों के साथ  बैठक की। उन्होंने संयोजकों को अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र करा लें। कार्यों की प्रगति पर बैठक शीघ्र की जाएगी जिसमें कार्यों की समीक्षा होगी। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.बीबी तिवारी, प्रो.मानस पांडेय, प्रो अजय द्विवेदी,प्रो.अविनाश पार्थीडिकर, प्रो.वंदना राय,प्रो. देवराज सिंह डॉ. संतोष कुमार, डॉ.रजनीश भास्कर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डा.मुराद अली, सभी सहायक कुलसचिव, डॉ अमित वत्स, डॉ.पी.के कौशिक, रामसमुझ, रमेश पाल समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस