डीएम ने धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर मार्केटिंग इन्सपेक्टर को दिया यह आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा धान क्रय केंद्र थलुई, सुजानगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बोरो, कांटे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।   उन्होंने मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंचदेव को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र पर किसानों की को बैठने एवं पेयजल के लिए उचित व्यवस्था की जाए । 02 कांटो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । धान क्रय से संबंधित बोर्ड को ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जायें जहां से बोर्ड सुगमता/आसानी से दिखाई दे सके। इस दौरान अपना धान बेचने आए किसान बिहारीलाल से पूछा कि धान की उपज कैसी हुई है और धान क्रय केंद्र पर धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है , जिस पर बिहारी लाल द्वारा बताया गया कि धान की उपज अच्छी हुई है और क्रय केंद्र पर धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।   जिलाधिकारी ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया की किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ