जिले में तेजी से बढ़ रही है डेंगू मरीजो की संख्या मची हडकंप


जौनपुर।  जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में जिले में डेंगू के 153 मरीज है। मलेरिया 10, स्क्रब टाइफस 8, फाइलेरिया 2 मरीज चिन्हित किए गए है। उन्होंने बताया कि अबतक कुल 310 डेंगू संभावित रोगियों (एनएस1 प्लस वीई) का सैम्पल डेंगू की पुष्टि हेतु बीएचयू भेजा जा चुका है। जिसमें से 299 सैम्पल का परिणाम प्राप्त हो गया है। जनपद में अबतक कुल 154 डेंगू के पुष्ट रोगी चिन्हित हुए हैं। बीमारी के रोकथाम हेतु ग्रामीण स्तर पर पंचायतीराज विभाग द्वारा एवं नगरीय क्षेत्र में नगरपालिकाओं के माध्यम से फागिंग, लार्वीसाइडल स्प्रे नियमित रूप से कराया जा रहा है। जौनपुर अर्बन क्षेत्र में कुल 10 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्रोतों का विनष्टीकरण कराया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ