राज्यमंत्री ने रोजगार मेले का किया उद्घाटन, 296 अभ्यर्थियों का हुआ कैम्पस सलेक्शन


जौनपुर। आई०टी०आई०, जिला सेवायोजन एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में  राजकीय आईटीआई सिद्दिकपुर के परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया। 
इस वृहद रोजगार मेले में जनपद जौनपुर सहित  बाहर की नामी गिरामी 16 कम्पनियों ने भाग लिया। कम्पनियों द्वारा टेक्निकल व नान टेक्निकल अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
रोजगार मेले में लगभग 552 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया उसमें से लगभग 296 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमा एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेले में उपस्थित अभ्यर्थी और कम्पनियों को रोजगार मेले के आयोजन और उसके लाभ के विषय में जानकारी दी और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गयी। संचालन सुनील कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर अतुल श्रीवास्तव, विश्राम प्रसाद, फरहत रजा, सभाजीत यादव, पी०सी०यादव, पी०एन० यादव, राकेश पाल, सुनील कुमार, अभय शर्मा इत्यादि कर्मचारीगण ने अपना सहयोग दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ