आयकर की बैठक टैक्स कटौती की बारीकियों पर चर्चा, जानें क्या रहा परिणाम



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के संयोजक आयकर अधिकारी टीडीएस, सुल्तानपुर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जनपद जौनपुर के समस्त आहरण वितरण अधिकारी तथा लेखा संवर्ग के सभी कर्मचारियों को टीडीएस संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी।इस सेमिनार में आहरण वितरण में टैक्स कटौती संबंधी सभी बारीकियों पर चर्चा की गई। सेमिनार के अंत मे आहरण वितरण अधिकारियों के समस्यायों का भी निवारण किया गया। आयकर विभाग की ओर से (आयकर निरीक्षक इंद्रपाल, आयकर निरीक्षक शिव गोविंद सिंह, आयकर निरीक्षक विपिन सिंह, जीएसआर एंड एसोसिएट सीए अनिल दुबे ने भी समस्यायों का समाधान किया।इस अवसर पर वरिष्ट कोषाधिकारी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस