राष्ट्र के निर्माण में रोवर्स रेंजर निभा सकते है महत्वपूर्ण भूमिका - प्रो निर्मला एस.मौर्य कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स इकाई के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स- रेंजर्स लीडर्स कार्यशाला का बुधवार को समापन समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल‌ ने कहा था कि इसके सेवा भाव को हर युवक को आत्मसात करना चाहिए।

रोवर्स रेंजर्स संयोजक डॉ.जगदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि भविष्य में भी बेसिक एवं एडवांस कोर्स होने की संभावना है ।अच्छे गुरु से ही अच्छा और सच्चा ज्ञान प्राप्त हो सकता है इसलिए हमारे विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिका जितने योग्य होंगे उतने ही योग्य छात्र-छात्राएं बनेंगे।

रोवर्स रेंजर्स लीडर्स विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह बबीता कुमारी, डॉक्टर सैफी उज्जमा, डॉ अजय कुमार दुबे डॉ मनोज कुमार मिश्र मोहम्मद सादिक आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस