सवाल: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल को बोलने का अवसर क्यों नहीं मिला


प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल को  बोलने का अवसर आयोजको द्वारा नही दिया जाना अब चर्चा का बिषय बन गया है। जब कि मंच पर मौजूद अन्य सभी महिला सांसदों और विधायक को बोलने का मौका मिला था। बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम में थोड़ा विलंब से पहुंची थीं। इसके अलांवा भाजपा की कुछ महिला सांसदों ने अपने भाषण निर्धारित समय से ज्यादा समय में खत्म किए।
योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के बाद अनुप्रिया का भाषण होने की तैयारी की गई थी, लेकिन उसी वक्त पीएम मोदी के आ जाने की वजह से उनका भाषण नहीं हो सका। अनुप्रिया के अलावा मोदी और योगी कैबिनेट के कई मंत्री गणों को भी बोलने का अवसर नहीं दिया गया।
 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ