अंग्रेजो की तर्ज पर दूसरे लोग भी प्रदेश लूट कर जाने वाले है- जया बच्चन सांसद




जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूँ और मछलीशहर के सपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आयी स्टार प्रचारक एवं राज्यसभा सदस्य जया बच्चन और पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने जनसभा को सम्बोधित करके सपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए प्रदेश सरकार के सीएम की खूब चुटकियां लिया। दोनो सभाओ में महिला नेताओं ने जहां अखिलेश यादव की जमकर तारीफ किया वही बीजेपी को अपने निशाने पर रखा। 

जया बच्चन ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि हमारे देश में अंग्रेज आये राज किये और लूटकर चले गये, अब उसी तर्ज पर दूसरे लोग आये है वे भी लूटकर जाने  वाले है। ये लोग समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते है। उनसे परिवार को क्या मतलब है वे क्या जानें परिवार का मतलब जब खुद परिवार का त्याग कर दिया है। अब राज काज छोड़िये तीर्थ यात्रा पर जाइये कुटिया में बैठकर समाधि लीजिए। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस