मठ की साध्वी को बदमाशो ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में उपचार जारी पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित बम्बावन गाँव के रामजानकी मठ की एक साध्वी को बदमाशों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। साध्वी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।

मिली खबर के अनुसार आज शनिवार की सुबह रामजानकी मठ बम्बावन पर पूजा पाठ करने वाली 48 वर्षीय साध्वी इंद्रावती दास घर पर स्नान करने जा रहे थी तभी अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्य साधकर गोली चला दी।  एक गोली साध्वी के बाएं तरफ सीने में लगी है  दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गए। मौके पर पड़ी लहूलुहान साध्वी ने खुद स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही केराकत इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और साध्वी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया।

साध्वी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । इस संदर्भ में कोतवाल लक्ष्मण पर्वत का कथन है कि मौके पर 32 बोर के दो खोखा भी मिला है। जांच की जा रही है । अभी कोई तहरीर नही मिली है। इस अपराध के पीछे मठ की बेश कीमती जमीन का विवाद बताया जा रहा है । 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस