मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने आधा दर्जन महाविद्यालयों में स्वयंसेवकों/छात्रों को किया जागरूक


जौनपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 7मार्च को होने वाले मतदान में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु  तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने जनपद के गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज,राहुल महाविद्यालय कलवारी,शेरवां, माता प्रसाद आदर्श पीजी कॉलेज भभौरी, शेरवां, रामदुलार पहलवान पीजी कॉलेज सेमरी,शाहपुर,चंद्रभान सिंह महाविद्यालय गोनापर,मुनेश्वर महाविद्यालय विश्वपालपुर, बरईपार,जौनपुर में स्वयंसेवकों/छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी महाविद्यालयों में वहां के प्राचार्य ,कार्यक्रम अधिकारी, कर्मचारीगण,स्वयंसेवक तथा छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। सभी महाविद्यालयों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के साथ रैली निकाली और लोगों कोअधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस