चन्दन को यूक्रेन में फंसे होने से परिजन चिन्तित भारत वापसी के लिए लगाई सरकार से गुहार


जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र स्थित निकट जमालापुर ग्राम भरहूपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह का पुत्र चन्दन सिंह यूक्रेन में फंसा हुआ है वह भारत आना चाहता है लेकिन कोई व्यवस्था न होने से अपने देश वापस नहीं हो पा रहा है। अपने पुत्र को यूक्रेन में फंसे होने के कारण यहां पर परिवार की चिन्तायें बढ़ गयी है। 
मिली खबर के अनुसार चन्दन मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई भारतियों के लिए चिन्ता का बिषय बनी है। चन्दन सिंह के पिता ओम प्रकाश सिंह ने जिला प्रशासन के जरिए भारत सरकार से अनुरोध किया है कि तत्काल फंसे हुए बच्चो को भारत लाने की व्यवस्था किया जाए। 
ओम प्रकाश सिंह के अनुसार उन्होने अपने पुत्र से बात किया तो पता चला वह बड़ी तादाद में बच्चो के साथ एक कमरे में बन्द है वहां से एयर पोर्ट की दूरी लगभग 12 सौ किमी होगी ऐसे में बगैर एम्बेसी की व्यवस्था के एयर पोर्ट पहुंचना ही कठिन है। भारत सरकार को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस