14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत हुई बैठक,सुलह से होगे मुकदमे निस्तारित


जौनपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद  न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुमति से 14 मई 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाये जाने हेतु सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत के संचालन में 21 अप्रैल 2022 को अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु विकास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों से सम्बन्धित शमनीय प्रकृति के अधिकतम आपराधिक मामलों का सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु पक्षकारों को नोटिस भेजकर अधिकाधिक वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा  वादकारियों एवं अधिवक्तागण से अपील की गयी कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए 14 मई 2022 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलह-समझौता योग्य मामलों का निस्तारण कराये एवं अवसर का लाभ उठाते हुए लोक अदालत को सफल बनायें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस