बाप बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, अब पहुंचा सलाखों के पीछे जानें पूरी कहांनी


वाराणसी के भेलूपुर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज आरोपी मुर्गियां टोला निवासी अब्दुल कलाम (47)  को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ कई साल से जबदस्ती करते थे। पांच माह पहले युवती की शादी हुई।
शादी के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की हरकतों से अजीज आ चुकी युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति दी। इसके बाद युवती के पति ने मामले में अपने ससुर से पूछताछ की। जिसके बाद युवती ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी साड़ी की छपाई करता था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस