अप्रेन्टिसशिप के मेले मे 160 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जौनपुर।आई0टी0आई0, सिद्दीकपुर जौनपुर के परिसर में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कई औद्योगिक इकाईयों/अधिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
 इस मेले में औद्योगिक इकाईयों जैसे-मे0 राजू काश कार्पेट, मेसर्स हॉकिसं कूकर, मे0 मॉ कामाख्या, मे0 रामापालीमर्श, मे0 के0एल0के0 सीमेन्ट एवं मे0 अम्बा सीमेन्ट आदि ने 160 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिस हेतु चयन किया गया, जिसमें सबसे अधिक 57 मे0 राजू काश कार्पेट द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मेले के मुख्य अतिथि मा0 विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा उपस्थित थे एवं इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य के साथ-साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के सहायक प्रबन्धक श्री जय प्रकाष आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस