जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया यह शख्त आदेश, लापरवाही क्षमा नहीं


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले, सीएमएस ए.के शर्मा द्वारा बताया गया कि कुछ चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी के लिए वाराणसी गए हुए हैं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जांच कर कार्यवाही की जाए। मरीजों से वार्ता कर अस्पताल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पाया कि दवा बाहर से नहीं लिखी जा रही है। अस्पताल में साफ-सफाई संतोषजनक मिली।
जिलाधिकारी ने सी.एम.एस को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं, उन्हें कई भटकना न पड़े। अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध रहे एवं अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता अच्छी रहे।
 जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि कोविड-19 के कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाए। स्कूल जाने वाले बच्चे अवश्य मास्क पहने। 18 साल से ऊपर वालों को शत-प्रतिशत टीका लगाया जा चुका है, 12 साल से ऊपर वालों को भी जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस