नगर पालिका परिषद जौनपुर के वार्डो में हुई वृद्धि, 12 नये गांव जुड़े देखे उनके नाम



जौनपुर। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच अचानक जौनपुर नगर पालिका परिषद के क्षेत्रफल को बढ़ाने का आदेश शासन से आते ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी 12 गावों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश का कथन है कि शासन के आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर में बढ़े सभी ग्राम सभाओ को जोड़ते हुए मतदाता सूची जल्द ही अन्तिम रूप से प्रकाशित करा दी जायेगी।
सरकारी सूत्र की माने तो नगर पालिका परिषद जौनपुर से नये 12 गांव जुड़ने पर लगभग 40 हजार मतदाताओ की वृद्धि हो सकती है। यहां बता दे कि अभी तक जौनपुर नगर पालिका में कुल 39 वार्ड हुआ करते थे लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि नये 12 गांव जुड़ने से वार्डो की संख्या 42 के आसपास हो सकती है। हलांकि सरकारी तंत्र मानक के अनुसार कलकुलेशन शुरू कर दिया है।
यहां एक बात और भी है कि नगर पालिका परिषद के बढ़े क्षेत्रफल में जो गांव जुड़े है उनमें मौर्य मतदाताओ की संख्या अधिक है। इन गांवो को जुड़ने से अब अगर कहा जाये कि नगर पालिका परिषद जौनपुर मौर्य बाहुल्य हो गयी है तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।
नगर पालिका में नये बढ़े गांवो का नाम क्रमशः यह है।1- प्यारेपुर 2- जमालपुर, 3- पदुमपुर प्रथम, 4- पदुमपुर खास, 5- मैनीपुर 6- देवचन्द पुर 7- चाहता,8- बागमियां 9- हैदपुर, 10- भवानी पुर 11- हिसाम पुर, 12- चौकीपुर बताया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ