गोरखपुर: ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सरकार कटघरे में

 

प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था और महिला और बेटी सुरक्षा के मामले में चाहे जितना दावा करे लेकिन आज भी महिला अपराध नहीं रूक रहा है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के गृह जनपद में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि महिला और बेटियां सुरक्षित नहीं है और अपराध करने वालो में कानून का कोई भय नहीं है। 
मिली खबर के अनुसार गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के दोस्त एवं आरोपी 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया। उधर, किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिक रक्तस्राव की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ी है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। पास के ही गांव में रहने वाले एक किशोर से उसकी दोस्ती थी। दिवाली के दिन छात्रा दोस्त के साथ घूमने गई थी। उसी दिन देर शाम किशोरी गांव के बाहर गंभीर अवस्था में अचेत पड़ी मिली। गांव के लोगों ने किशोरी के अचेत होने की सूचना परिजनों को दी।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परीक्षण के बाद हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी और उसके परिजनों के मुताबिक, दोस्त ने दुष्कर्म किया और हालत बिगड़ने पर गांव के बाहर फेंककर भाग गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार दोस्त ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस