विराट व्यक्तित्व के धनी थे स्व. लक्ष्मी शंकर यादव



जौनपुर। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जौनपुर पर मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हए विकास का अग्रदूत बताया। कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर यादव विकास के अग्रदूत थे। वे प्रथम भारतीय लोकसभा के सदस्य, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य के साथ छह बार विधायक एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कैबिनेट में रहे है। लोकनिर्माण मंत्री के पद पर रहते हुए पूरे जनपद में सड़कों का जाल बिछा दिया। 

उसी क्रम में धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर यादव क्षेत्र ही नहीं अपितु जिले के लिए विकास पुरुष थे। अपने जीवनकाल में वे समाज के चहुंमुखी विकास के प्रति समर्पित रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सिंह,पंकज सोनकर,विकास तिवारी,माही सोनकर,मुकेश पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस