छठ पूजा के लिए डीएम ने विशेष सचिव के साथ किया घाटो का निरीक्षण


जौनपुर। विशेष सचिव, नगर विकास अनिल कुमार शर्मा एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।
विशेष सचिव ने निरीक्षण में पाया कि शासन के द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के हिसाब से तैयारी की गई है, उन्होंने अवशेष तैयारियों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी छठ पूजा स्थलों पर बृहद साफ-सफाई की जा रही है, बहुत ही भव्य तरीके से छठ पूजा संपन्न कराई जाएगी। पुलिस की तरफ से समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। घाट पर गोताखोर एवं नाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ