आइए जानते है पीयू की कुलपति ने आखिर 11 शिक्षको को क्यों किया है सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार को शोध परियोजना प्राप्त करने वाले शिक्षकों को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने सम्मानित किया. कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शोध के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों का चयन गौरव की बात है. विश्वविद्यालय के शिक्षकों के शोध परियोजनाओं से  निश्चित तौर पर समाज लाभान्वित होगा.
कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने इस वर्ष उत्कृष्टता केंद्र एवं शोध परियोजना पाने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया. सम्मान पाने वाले शिक्षकों में डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ सुशील शुक्ला, डॉ गिरिधर मिश्र, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ सुजीत कुमार, डॉ पुनीत धवन, डॉ काजल डे, डॉ मनीष प्रताप सिंह रहे. 
कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ए सी सेल के समन्वयक प्रो मानस पाण्डेय किया।

इस अवसर पर प्रो वंदना राय, प्रो अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो देवराज सिंह , प्रो रजनीश भास्कर, डॉ राज कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ रसिकेश समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ