नीलांचल ट्रेन में सवार सुल्तानपुर के यात्री के गर्दन में घुसी हुई मौत,जांच में जुटी आरपीएफ


दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में आज शुक्रवार को दोपहर बाद ट्रेन में सवार एक यात्री की सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की सरिया गर्दन में घुस जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में खलबली मच गई। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री के शव को उतार लिया गया।
यात्री की पहचान सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद रेलवे अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर रेलवे के स्तर से निर्माण कार्य हो रहा था। कर्मचारियों की लापरवाही से लोहे का सरिया ट्रेन के कोच का शीशे तोड़ते हुए सीट पर बैठे यात्री युवक की गर्दन में जा घुसी।
घटना के बाद रेलवे ने क‍िसी भी न‍िर्माण कार्य की वजह से हादसे से इनकार क‍िया है। वहीं, अध‍िकारी घटनास्‍थल का पता लगाने में जुटे हैं। ट्रेन की रफ्तार अध‍िक होने की वजह से अभी तक घटनास्‍थल का पता नहीं चला है। सीपीआरओ एनसीआर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया क‍ि आरपीएफ और जीआरपी इस मामले की संयुक्‍त जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस