स्टेशन पर प्रेमी ने अपने प्रेमिका की किया हत्या फिर खुद को किया लहूलुहान, पुलिस कर रही जांच


एक युवक ने रेलवे स्‍टेशन पर अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती के स्वजन उसके साथ ही थे, लेकिन सबकुछ फिल्मी स्टाइल में ऐसे हुआ कि सभी अवाक देखते रह गए। हो-हल्ला मचने पर दौड़ी पुलिस युवती को लेकर अस्पताल भागी, तो घबराए युवक ने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवक ने कहा कि उसने तो युवती से शादी कर ली थी, लेकिन परिवार वालों की ज्यादती से उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। बहरहाल, सच्चाई तो पुलिस की छानबीन में ही सामने आएगी।
जनपद आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज क्षेत्र के एक गांव की युवती मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से आकर आजमगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरी थी। उसी ट्रेन से जहानागंज के गडसर शाहपुर गांव निवासी धनंजय युवती का पीछा करते पहुंचा था। युवती के स्वजन स्टेशन से बाहर निकलने की सोच ही रहे थे कि धनंजय उसके पास पहुंच चाकू से उसका गला रेत दिया। परिवार के लोग युवती को लेकर अस्पताल भागे। चीख-पुकार सुन पुलिस दौड़ी, तो धनंजय ने खुद को भी उसी चाकू से लहूलुहान कर लिया।
युवती धनंजय के भाभी के बहन की लड़की थी। उसका धनंजय से घर आने-जाने के दौरान प्रेम हो गया था। स्वजन के प्रतिकार पर युवक-युवती छह माह पूर्व मुंबई भाग गए थे। स्वजन वहां भी युवती को धनंजय से अलग कर दिए। आठ दिसंबर को युवती के भाई की शादी पड़ी, तो वह चाचा के साथ घर लौट रही थी कि धनंजय ने रेलवे स्टेशन पर उसकी हत्या कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस