नगर निकाय चुनाव: आरक्षण जारी होते ही जानें कैसे बदले चुनावी समीकरण


जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के अनंतिम आरक्षण सूची गुरुवार की रात जारी कर दी गई। आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गई तो कई दावेदारों की काफूर भी हो गई। चुनाव को लेकर यह दावेदार महीनों से जनसंपर्क कर माहौल बनाने में जुटे थे। ऐसे में इनके पास आपत्ति करने का अंतिम मौका तो है लेकिन कारण सही होने पर ही इनको राहत मिल सकेगी।
जनपद के नगरीय निकाय चुनाव में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद के पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से हर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं, वहीं दावेदारों की निगाह चेयरमैन व सभासद के आरक्षण पर टिकी हुई थी। सभासद के आरक्षण की सूची आने पर सारे समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे है।


यहां बता दें कि आरक्षण की सूची जारी होने के साथ ही जहां दावेदार बदल गये है वहीं पर दावेदार संबंधित पार्टियों के जिलाध्यक्ष संपर्क तेज कर दिए है।क्योंकि अध्यक्ष पद से लेकर सभासद तक के सभी वार्डो में राजनैतिक दल अपनी पार्टी से प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दिए है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस