फीस न जमा होने पर विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र निर्गत नहीं करेगा


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 45 महाविद्यालयों के 2790 विद्यार्थियों की फीस महाविद्यालयों द्वारा नहीं जमा की गई है , अगर इनकी फीस नहीं जमा हुई तो विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र निर्गत नहीं करेगा।
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह ने बताया कि 100 छात्राओं पर परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। छात्राओं और महाविद्यालय के हित को देखते हुए इस बार 50 छात्राओं पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन आगामी परीक्षा में यह छूट नहीं रहेगी । परीक्षा केंद्र 100 छात्राओं पर ही बनेगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से महाविद्यालय की स्नातक, परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही है। उन्होंने महाविद्यालयों से छात्राओं की फीस शीघ्र जमा कराने का अनुरोध किया है ताकि उनका प्रवेश पत्र निर्गत किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ