मतदान लोकतंत्र का आभूषण: प्रो रमेश चंद्र सिंह


जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह 'रानू' के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ लालमणि प्रजापति के द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सिंह ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया और कहा कि मतदान लोकतंत्र का आभूषण है और चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें प्रत्येक मतदाता को इस पर्व में भाग लेना चाहिए।उन्होंने 'पहले मतदान फिर जलपान' का नारा दिया और उसके बाद मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली महाविद्यालय परिसर से जमौली मलिन बस्ती तक गई और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। पुनः वापस महाविद्यालय परिसर में लौट आई।इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ पंकज सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह,डॉ नीलू सिंह, श्री विकास कुमार यादव, श्री जितेन्द्र कुमार,श्रीमती नीलम सिंह, डॉ संदीप कुमार सिंह डॉ मनोज कुमार सिंह व बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ इन्द्र बहादुर सिंह एवं डॉ आलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस