जौनपुर:सड़क दुर्घटना में तीन युवको की दर्दनाक मौत,तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा


जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को रौंद दिया है  घटनास्थल पर ही तीनो की मौत हो गयी खबर है कि तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना से मृतकों के परिवारो में हड़कम्प मच गया है।
यहां बता दें कि बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के समीप अंबेडकर चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर मार दी जिसमें तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने तीनों युवकों की शिनाख्त कुलदीप कुमार पुत्र रामसागर पांडेय दाउदपुर,फूलचंद पुत्र सागर गौतम दाउदपुर,फूलचंद पुत्र रामकिशोर गौतम सरोखनपुर,यह तीनों एक ही बाइक पर  सवार होकर कहीं जा रहे थे। उक्त स्थान पर तेज गति से आ रही ट्रक तीनो को रौंदते हुए फरार हो गयी है।
इस संबंध में सीओ बदलापुर शुभम तोदी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक व ड्राइवर की तलाश की जा रही है अभी तक ट्रक और ट्रक ड्राइवर की की पहचान नहीं हो सकी है फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं इस घटना के बाद तीनों परिवारों में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस