डीएम जौनपुर ने इन्वेस्टर्स के रोड शो दिखाई हरी झन्डी



जौनपुर।उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार नीति के अंतर्गत जनपद में जिन इन्वेस्टरों द्वारा इन्वेस्ट किया गया है उन इन्वेस्टरों को आमंत्रित किया गया जिनकी उपस्थित में एक रोड शो का आयोजन किया गया।

जिलाधिकरी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। रोड शो  कलेक्ट्रट परिसर से निकलकर काशीराम सामुदायिक भवन ओलन्दगंज, टीडी कालेज होते हुए उधोग विभाग तक समाप्त हुई। 
कांशीराम सामुदायिक भवन में ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद ऊनी दरी व अन्य विभागों का स्टाल एवं प्रदर्शनी  लगाई गई। 
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह,  डी डी ओ बी बी सिंह, डी एस टी ओ  आर डी यादव,  जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह सहायक प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस