पुलिस की मिली रिमांड,15 जून से तीन दिन पुलिस कस्टडी में रहेगा जीवा हत्याकांड का शूटर विजय जौनपुर सहित जानें कहां तक जायेगी पुलिस



प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एससी एसटी कोर्ट में हुए संजीव जीवा हत्याकांड के शूटर विजय यादव को मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी।विजय यादव को गुरुवार की सुबह 10 बजे से 17 जून की शाम 5 बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने विजय यादव की 5 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी।
इस दौरान पुलिस हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब तलाशेगी। शूटर विजय यादव ने कुबूल किया था कि नेपाल में असलम में उसे हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस असलम को तलाश रही है। विजय को असलहा किसने और कहां दिया ये पता लगाया जाएगा। विजय के साथ कौन-कौन लोग हत्याकांड में शामिल हैं ये जानने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस शूटर विजय यादव को लखनऊ, बहराइच, जौनपुर, मुंगेर और मुंबई तक ले जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ