व्यापारी ने अपने शोषण के खिलाफ थाने में दी तहरीर,जानिए जालसाज द्वारा शोषण का नया खेल

जौनपुर।थाना केराकत क्षेत्र स्थित कस्बे में इन दिनो एक फर्जी वीडियो वायरल कर व्यापारी को ब्लैक मेल करने एवं उसकी छबि खराब करने कुत्सित खेल एक जालसाज द्वारा किए जानें का मामला प्रकाश में आया है   हलांकि पीड़ित व्यापारी इस मामले के बाबत थाना केराकत में लिखित तहरीर देते हुए मामले का खुलासा करने एवं ब्लैकमेलर के खिलाफ विधिक कार्यवाई करने की मांग किया है।
 मिली खबर के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी अफजाल अहमद अंसारी ने बुधवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि मुहल्ला नरहन निवासी अख्तर अली अंसारी उर्फ गोगा द्वारा एक फर्जी वीडियो दिखाने की धमकी देते हुये व्यापारी अफजाल अंसारी पर नगर पंचायत के चुनाव में किसी प्रत्याशी से डेढ़ लाख रुपए लेने का आरोप लगा रहा है जो पूर्णत असत्य है।यही नहीं गोगा अंसारी लगातार लोगों को बुला बुला कर उक्त फर्जी वीडियो दिखाने का दावा भी कर रहा हैं।अफजाल अंसारी के अनुसार उनके पिता ब्लड प्रेशर के मरीज हैं गोगा के इस मनगढ़ंत कहानी और कथित वीडियो की खबर से उनकी तबियत भी खराब हो गई है प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है की गोगा अंसारी ने व्यापारी पर दबाव बनाया कि तीन दिनों के अंदर इस मामले को सलटा ले अन्यथा धमकी दिया है कि वीडियो मीडिया चैनलों पर वायरल कर दिया जाएगा।अफजाल अंसारी ने उक्त वीडियो की जांच करने के साथ ही गोगा अंसारी के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही कराने की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस