प्रेम में पागल युवती चार बच्चो के पिता संग घर से लाखो रूपये लेकर हुई फुर्र,पुलिस तलाश में जुटी

 


जनपद प्रयागराज के करछना‌ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती चार बच्‍चों के बाप को द‍िल दे बैठी। प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा क‍ि युवती अपना घर-पर‍िवार छोड़कर उसके साथ ही फरार हो गई। इतना ही नहीं, वह अपने साथ घर पर रखे लाखों रुपये भी लेकर चली गई।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली युवती  घर से लाखों रुपए लेकर अपने प्रेमी,चार बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। युवती के पिता ने इसकी सूचना करछना पुलिस को दी।
युवती के पिता ने बताया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक की रिश्तेदारी उनके घर के पास में ही है। फायदा उठाकर युवक ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि 22 जून को उनकी बड़ी बेटी की शादी होनी है, जिसके ल‍िए घर में नकद रुपया रखा था, जिसे उसकी बेटी लेकर फरार हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस