अनमोल जीवन को बचाने के लिए करें रक्तदानः प्रो. निर्मला एस. मौर्य


विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का कुलपति ने किया सम्मान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र में बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं की जांच की गई इसके बाद उनका रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बुके, फल और प्रमाणपत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। यह कार्यक्रम ड्रग एडिक्शन एंड रिहैविटेशन सेंटर, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग, मेडिकल कालेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। राजभवन ने 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा था। विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों ने लक्ष्य पार करके 111 यूनिट रक्तदान किया।  
इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि जीवन अनमोल है। जीवन बचाने के लिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। यह बहुत नेक कार्य है। किसी व्यक्ति को रक्त देकर जान बचाने वाला भी डाक्टर के बराबर ही सम्मान का हकदार है। उन्होंने कहा कि आप सभी रक्तदान करके मरीज और डाक्टर दोनों की मदद कर सकते हैं। अतिथियों का स्वागत डा. विनय वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डा. राजबहादुर यादव ने किया। शिविर में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, प्रो. राकेश कुमार यादव, ड़ा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. मनोज पांडेय, डा. अवधेश मौर्या, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पुनीत कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, रजनीश सिंह, डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह, डा. ओम प्रकाश चौरसिया, अब्दुर्हमान, महामंत्री रमेश यादव आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ