27 जुलाई को पीयू में होगा श्रावण मास का महोत्सव


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 27 जुलाई को सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन महोत्सव में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ तमाम स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की समन्वयक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव के अनुसार  स्टाल में लगने वाले हस्तनिर्मित वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र और महिला अध्ययन केन्द्र पर दिया जा रहा है। हस्तनिर्मित वस्तुओं में धूप, आचार, हैंडमेड झुमके इयररिंग्स और राखी शामिल है। इसके साथ ही 2023 में हुए नगर निकाय चुनावों में विजयी जिले की सभी महिला प्रत्याशियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सब के साथ ही सावन में महोत्सव में शिव-पार्वती झांकी, पेड़ों की बारात एवं कजरी गायन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विश्वविद्यालय अपनी आसपास की संस्कृति और कलाओं को जिन्दा रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रही है ताकि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सके। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस