माफिया डान की बीबी इनामी महिला शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ में छापेमारी,एक नकाबपोश महिला हिरासत में



जौनपुर स्थित शाहगंज की पुलिस के साथ एसटीएफ और एटीएस की पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को जनपद आजमगढ़ के अमनाबाद, बिलरियामऊ सहित आधा दर्जन गांवो में माफिया डान रहे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में छापेमारी की गई। टीम एक नकाबपोश महिला को अपने साथ ले गयी लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि महिला कौन है।
खबर मिली है कि एसटीएफ की टीम को शाइस्ता परवीन को आजमगढ़ में छिपे हाेने की सूचना मिलने पर एसटीएफ, एटीएस और शाहगंज की पुलिस अमनाबाद पहुंची। टीम ने शक के आधार पर एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। महिला का हुलिया शाइस्ता परवीन से मिल रहा है। यह पिछले कुछ दिनों से यहां अपने एक परिचित के घर रह रही थी।
शाइस्ता परवीन प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है। जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस की ओर से शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। शाहगंज सीओ शुभम तोदी और फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई। हालांकि क्षेत्रीय ग्रामीण पुलिसिया कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस