इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत ने इन्सानियत के मेयार को बुलन्द कर दिया डाक्टर अबरार हुसैन


जौनपुर। माहे मोहर्रम में पूरी दुनियां में ग़मे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम मनाया जाता है जनपद में मजलिसों, जुलूसो का आयोजन प्रातः काल से लेकर मध्य रात्रि तक मुस्लिम बहुल इलाकों में हो रहा है   इस क्रम में में शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसाइटी कार्यालय में विगतवर्षों की भांति इस वर्ष  मोहर्रम में मजलिस का आयोजन शेख़ अली मंज़र डेज़ी की तरफ से किया गया,  जिसको ख़ेताब करते हुए मशहूर ज़ाकीरे अहलेबैत (अ.स) डाक्टर अबरार हुसैन ने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत ने इन्सानियत के मेयार को बुलन्द कर दिया पूरी दुनिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का ग़म मनाया जा रहा है हम सबको मोहर्रम के जरिए कुर्बानी का जज़्बा हासिल करना चाहिए इस मजलिस में मोहम्मद नईम हैदर ने नौहाख़ानी की ,इस मजलिस में मोहम्मद अजहर अब्बास, मोहम्मद वसीम हैदर ,नईम हेदर‌, नासिर रज़ा गुड्डू , सोनी अक़ील , सिकंदर इकबाल, जाफर अब्बास , आसिफ आब्दी,  नन्हे, संदीप यादव, जावेद , बिल्लू, इत्यादि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस