भाई ने अपनी सगी बहन का गला काटकर कर दिया हत्या, पुलिस ने हत्यारे भाई को किया गिरफ्तार जांच जारी


जनपद बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने आज शुक्रवार को अपनी सगी बहन का गला काट कर हत्या कर दी है। गले को धड़ से अलग करने के बाद वह घर से फरार होने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली खबर के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व वह युवक के साथ चली गई थी।लगभग एक माह बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल भेज दिया गया और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। आज शुक्रवार सुबह युवती नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसका भाई रियाज भी धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। 
उसने दरिंदगी दिखाते हुए बहन का गला काट डाला और धड़ से अलग कर दिया। सिर को हाथ में लेकर वह गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पाकर पुलिस गांव की ओर बड़ी तो रास्ते में युवक बहन के सिर के साथ मिल गया। पुलिस ने भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बहन की चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस