नगर निकाय के अधिकारी स्वच्छता कार्यक्रम का अधिक से अधिक कराये प्रचार- डीएम जौनपुर


जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय से संबंधित बैठक बुधवार सायं संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधि0अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, एमआरएफ सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, क्षमता संवर्धन एवं स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर आवंटित बजट में कुल कितनी धनराशि का प्रयोग हुआ है एवं वित्तीय वर्ष में अभी कितनी धनराशि का प्रयोग होना है के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।
कई नगर पंचायतों में क्षमता संवर्धन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आवंटित धनराशि का प्रयोग अभी भी नहीं होना पाया गया जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षमता संवर्धन की धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें एवं मशीनरी के क्रय के लिए टेंडर जारी कराए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस