समोधपुर पी.जी.कालेज में ''मेरी माटी, मेरा देश'' कार्यक्रम का हुआ आयोजित,प्राचार्य ने दिलाई पंच प्रण की शपथ

जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी.कॉलेज समोधपुर जौनपुर में आज दिनांक 10 अगस्त, 2023 को प्रबंधक श्री हृदय प्रसाद सिंह'रानू'के संरक्षकत्व व प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण- 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, दासता के हर चिन्ह से मुक्ति, अपने विरासत पर गर्वानुभूति, एकता और वीरों के प्रति सम्मान की भावना तथा कर्तव्य बोध की भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम संयोजक द्वय डॉ अविनाश वर्मा व डॉ अवधेश कुमार मिश्र के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.अरविंद कुमार सिंह, प्रो.राकेश कुमार यादव,डॉ.लक्ष्मण सिंह,डॉ. नीलमणि सिंह ,वंदना तिवारी ,श्री जितेंद्र सिंह ,श्री विकास कुमार यादव , श्रीमती नीलम सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,कार्यालय अधीक्षक बिंद  प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार सिंह ,गंगा प्रसाद सिंह ,राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस