विज्ञान के क्षेत्र में नैनो तकनीक का विकास तेजी से हो रहा है - डॉ मुफ्ती जैनुल हसन


जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किंग अब्दुल अजीज विश्वविद्यालय जद्दा सऊदी अरब के प्रोफेसर डॉ प्रिंस मुफ्ती जैनुल हसन ने कहा कि नैनो तकनीकी विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है है नैनो तकनीक के द्वारा हम अनेकों कार्यों को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं नैनो तकनीकी के द्वारा कैंसर की जल्द ही दवाओं का विकास होने जा रहा है जिससे कैंसर सेल शरीर से समाप्त हो सकती है जो शीघ्र ही इस तकनीक के द्वारा संभव हो जाएगी दुनियां की गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है पुरानी मिठाइयों की रक्षा करने में सहायक सिल्वर कवर का नैनो तकनीक का अहम योगदान है उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संघर्ष ही जीवन को सफल बनाता है सफल बनने के लिए हमें अपनी दिनचर्या एवं कक्षा कार्यों से हटकर प्रतिदिन 3 घंटे अपने लक्ष्य के लिए जरूर देना चाहिए अंत में प्राचार्य एवं कॉलेज की अपार प्रशंसा की एवंम प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान के संघर्षों की बदौलत जनपद ही नहीं बल्कि देश में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज पहचाना जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मो हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा विज्ञान के क्षेत्र में नैनो तकनीकी का अहम योगदान है  इस क्षेत्र में रिसर्चरों के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है अलग-अलग देशों में रहकर भारत देश के वैज्ञानिक एवं रिसर्चर ने अपने देश का नाम रौशन किया है प्रोफेसर जैनुल हसन का एक मध्यम परिवार से निकलकर सऊदी अरब देश के बड़े विश्वविद्यालय में स्थापित होना यह उनके संघर्षों का ही नतीजा है जो हर्ष का विषय है। 
प्रोफ़ेसर डॉ जैनुल हसन ने यूरोप एवं अमेरिका जैसे देश में सेमिनार में प्रतिभाग भी किया है एवंम नैनो तकनीक पर शोध (रिसर्च)कार्य भी कर रहे हैं। इस मौके पर,डॉ यू पी सिंह,डॉ सर्वेंद्र विक्रम सिंह,डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ जीवन यादव,प्रवीण यादव,अहमद अब्बास खान महाविद्यालय परिवार इत्यादि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस