डीएम ने आर सी को लेकर हुए शख्त दिया निर्देश वसूली हो तेज




जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के लंबित एनओसी प्रकरण के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक  हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया कि लंबित एनओसी प्रकरण का मामला किस स्तर पर लंबित है जिसपर पीडब्ल्यूडी, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुछ एनओसी से सम्बन्धित प्रकरण ऐसे हैं जो नेशनल हाईवे एवं प्रोसेसिंग फीस न जमा करने के कारण लंबित है, इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी प्रकरण नेशनल हाईवे से संबंधित है उन्हें संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण से अवगत कराया जाए, जिससे शीघ्र एनओसी प्रदान किया जा सके।
उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके स्तर पर जो भी प्रकरण लंबित है, निस्तारण शीघ्र कराएं। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने आर.सी. वसूली की समीक्षा की और समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि रिपीटेड आरसी पर कार्रवाई करें एवं आरसी की वसूली को बढ़ाये।


बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस