हर्ष उल्लास से मनाया गया 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस नए युवा मतदाता को किया गया सम्मानित


जौनपुर। जनपद में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम टी0डी0 इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण ने अतिथियों को बुके देकर मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर व कैप पहनाकर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी (वि. रा.)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से बताया । 
जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उदबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नया गीत चलो चलें करें मतदान को जिलाधिकारी महोदय द्वारा लांच किया गया। गीत के गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन है। स्वीप आई-कान कवि प्रखर दि्वेदी ने मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कविताएँ पढ़ी। 
इस अवसर पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले नये बने मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किया गया। तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ सदर विधानसभा से नफीस फात्मा, जया साहनी, सोना देवी, मल्हनी विधानसभा से बबिता श्रीवास्तव, सीतांजलि गोयल, पूनम यादव, जफराबाद विधानसभा से उषा मौर्य, पूनम देवी, रीना देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया गया। तथा अब तक स्वीप कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओ व प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया। 
इसमें नगर के, बी आर पी इ. कॉलेज, राजा श्री कृष्ण दत्त इ. का., सरस्वती बाल मंदिर इ कॉलेज, जनक कुमारी इ कॉलेज, टी डी इ. कॉलेज साजिदा गर्ल्स इ. कॉलेज, नगर पालिका इ. कॉलेज, मोहम्मद हसन इ.  कॉलेज आदि विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहाँ पर थीम- ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम’’ विषय पर-रंगोली, मेंहदी, पोस्टर, प्रतियोगिता आयोजित हुई। अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गये रंगोली, पोस्टर व मेहंदी का अवलोकन किया तथा सराहना किया। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया की स्थापना हुई थी। इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा निष्पक्ष रूप से पूरे भारत में निर्वाचन का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासी आगामी लोकसभा निर्वाचन -2024 में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, विशेष कर युवा व महिला मतदाताओं को निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील किया कि लोक सभा निर्वाचन 2024 में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत 75% से अधिक हो।
जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओ, शिक्षकों, कर्मचारियों व उपस्थित अन्य लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिखाई।आभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने व्यक्त किया। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै0 मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उप जिलाधिकारी लाल बहादुर,  अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, डा जंग बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, स्वीप नोडल पूर्वांचल विश्व विधालय ज्ञानेंद्र पाल, अन्य अधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षक सहित विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ