ठंड से ठिठुरते लोगों को रेड क्रॉस ने रात में भ्रमण कर बांटा कंबल

जौनपुर।जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रास सोसाइटी  अनुज कुमार झा और  एसपी  अजय पाल शर्मा नें इंडियन रेड क्रास सोसाइटी जौनपुर के सदस्यों के  साथ   सिटी  स्टेशन एवं  विभिन्न स्थानों पर भीषण ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल वितरण कर उन्हे राहत देने का प्रयास किया । जिलाधिकारी जौनपुर / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी श्री अनुज कुमार झा ने कहा की इस भीषण ठण्ड मे रेड क्रॉस का ये कार्य सराहनीय है । मानवता की सेवा मे रेड  क्रॉस सदैव सदैव तत्पर रहती है ।  
एसपी  डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा की रेड क्रास समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच हर समय उनके चेहरे पर खुशी लाने का पुण्य कार्य करती रहती है।
सचिव डॉ  मनोज वत्स ने कहा की रेड क्रास ने समाज सेवा के अपने व्यवहार के अनुरूप ठंडी में ठिठुरते लोगों के दर्द को समझते हुए कंबल वितरण का पुण्य कार्य कर रही है।
रेडक्रास  के  कोषाध्यक्ष  डॉ संदीप पांडेय ने बताया कि संस्था   जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सदैव प्रयास करती है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप  एसपी सिटी  बृजेश कुमार  ,सीओ सिटी  कुलदीप  गुप्ता,  प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली मिथिलेश मिश्रा,  एसओ लाइन बाजार  कौशल कुमार चौबे,    रवि  सिंह  प्रकांत दुबे, नितिन,  चंदन,राहुल अग्रहरी  आदि  उपास्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस