पति ने लगाई फांसी तो पत्नी भी खायी जहर, पति की जीवन लीला खत्म, पत्नी का उपचार जारी


जौनपुर। जनपद के थाना मछलीशहर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति फांसी पर झूला तो पत्नी ने खाया कीटनाशक पति के मौत तो पत्नी की हालत नाजुक है और उपचार जारी है। पत्नी से विवाद होने के बाद घर से निकले युवक का शव गुरुवार की सुबह सीवान में स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। फसल देखने निकले लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।  
खबर है कि बरहता निवासी राम आसरे पाल (27) पुत्र रामजीत पाल का बुधवार की रात घर में पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया। जब गांव के कुछ लोग गुरुवार की सुबह खेत की तरफ निकले तो देखा कि सीवान में पेड़ के सहारे युवक का शव लटक रहा था। युवक का घर वहां से 100 मीटर दूर था। 
पुलिस को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के चाचा रामहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
उधर, पति के मौत की जानकारी होने पर पत्नी संगीता (24) ने भी जहपरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीण आनन-फानन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसकी स्थिति नियंत्रण में लेकिन नाजुक बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस