पीयू में देखा गया नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का लाइव




जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन छात्रावास में बृहस्पतिवार को मतदाता दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम नमो नवमतदाता सम्मेलन को लाइव देखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं, एक अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है और लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन भी है, यदि उन्होंने पहले से ही पंजीकरण नहीं कराया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली 'नव मतदाता सम्मेलन' को संबोधित किया, जिसमें पूरे भारत से पहली बार मतदान करने वाले मतदाता एक साथ आए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश भर में लगभग 5,000 से अधिक आयोजित 'नमो नव मतदाता सम्मेलन' में एकत्र हुए लाखों पहली बार मतदाताओं को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ राजकुमार, डॉ .मनीष प्रताप सिंह, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ नवीन चौरसिया कृष्णा यादव एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस